34.1 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

इस फल को दिन में एक बार जरूर खाएं और देखे सेहत पर इसका चमत्कार

नई दिल्ली

आज कल जिंदगी इतनी फास्ट हो गई है कि लोगों को अपने लिए समय नहीं रह पाता है। सेहत का ध्यान नहीं रखने की वजह से कई प्रकार की बीमारियां होने लगती हैं और हम डॉक्टर के पास जाते हैं, जहां हमें ढेर सारी दवाईयां मिलती हैं और हम उसी में उलझ कर पर शरीर को चलने लायक बना लेते हैं। दवाइयों से कभी भी सेहत ठीक नहीं होता, बस रोग ठीक हो जाता है। लेकिन हम आपको हमेशा अपनी सेहत की बारे में बताते हैं। हम आपको शरीर के इम्मूयन सिस्टम को मजबूत करने का उपाय बताते हैं, जिससे काम करते हुए भी आपका शरीर बीमार न हो। आज हम आपको कुछ फलों के बारे में बताएंगे, जिसे आप काम करते हुए भी खा सकते हैं और सेहत का ध्यान रख सकते हैं।

आज कल दिल की बीमारी आम हो गई है। बच्चे-बुढ़े सभी इस बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी भी ऐसे ही हर किसी में होने लगा है। इसके पीछे सिर्फ एक ही वजह है और वो है खराब जीवनशैली। अगर एक बार इस बीमारी से आप ग्रसित हो जाते हैं तो फिर लाख जतन करने पर भी इससे मुक्ति नहीं मिलती है। BP सिर्फ अपने तक ही सिमित नहीं रहता है, अगर आप लंबे समय तक इस बीमारी से जूझ रहे हैं तो फिर आगे जल कर दिल की बीमारी भी इसी से होता है। ऐसे में आपको खुद का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है।

आपको पता होगा कि सेब में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस होता है और इसमें मौजूद फाइबर और विटामिन शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। अगर आपको लो ब्लड प्रेशर है तो तुरंत सेब खा लें। सेब शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है। इसलिए सेब खाने से आपका BP नॉर्मल हो जाएगा।

सेब शरीर में सोडियम की मात्रा को भी बैलेंस साथ बना कर रखता है। सेब खाने से इसमें मौजूद सोडियम किडनी पर पड़ने वाले प्रेशर को भी कम करता है। जिससे कडनी को भी एनर्जी मिलती है। जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत है और वो कहते हैं कि सेब मिठा होता है तो आपको जानकारी हो कि सेब खाने से डायबिटीज भी कंट्रोल में रहता है। सेब को अपने डेली डाइट का हिस्सा बना लें। इससे आपकी सेहत में चार चांद लगेगा। चेहरे पर निखार के साथ आप सेहतमंद भी दिखने लगेंगे। आप चाहे तो इसे नाश्ते में या फिर सलाद की तरह भी काट कर खा सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही सेब को शाम या रात में खाने से बचें।

सेहत आपकी संपत्ति है, जो हमेशा आपके साथ रहता है। आप इसका इस्तेमाल हमेशा करते हैं। इसी बदौलत आप अपनी जिंदगी में सफल हो सकते हैं तो इसका ख्याल जरूर रखें। अगर ये बिगड़ी तो आप अपने काम में कभी सफलता हासिल नहीं कर पाएंगे। इसलिए सेहत का ध्यान जरूर रखें।

टीम बेबाक

SHARE

Bebak Newshttp://bebaknews.in
Bebak News is a digital media platform. Here, information about the country and abroad is published as well as news on religious and social subjects.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

114,247FansLike
138FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

SHARE