नई दिल्ली: आज हम आपको दुनिया के ऐसे 5 सबसे डरावने और खतरनाक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर अकेले जाने से पहले आप हजार बार सोचेंगे। लेकिन अगर आपको डरना पसंद है, तो एक बार इन जगहों पर जरूर जाएं।
स्क्रीमिंग टनल
यह चीखने-चिल्लाने वाली सुरंग कनाडा में स्थित है। यहां पर एक दुःखद घटना हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि इस सुरंग में एक अनजान लड़की की आत्मा रहती है और जब कोई आधी रात को इस सुरंग के अंदर जाता है और उजाले के लिए माचिस जलाता है तो उसे यहां चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगती हैं, जिन्हें सुनकर आपकी रूह कांप जाती है।
लोम बाजार
क्या आप सोच सकते हैं कि दुनिया में कहीं एक ऐसा भी बाजार है, जहां जाने से लोग डरते हैं। जी हां, ऐसी जगह अफ्रीका में मौजूद है। यहां आपको काले जादू करने की सभी सामग्री मिल जाएगी, जिसमें जानवरों की सिर की हड्डियां भी शामिल हैं। जहां वो लोग भी आते हैं, जिनकी बीमारियां दवाइयों से ठीक नहीं होती ताकि वो इनके काले जादू से ठीक हो जाएं।
मियाके-जीमा
आपको कैसा महसूस होगा? जब आप पूरे शहर को गैस मास्क पहने हुए देखेंगे। जापान में एक जगह है, जिसका नाम मियाके-जीमा है। यहां पर हर एक व्यक्ति गैस मास्क पहना हुआ रहता है। जिसकी वजह एक्टिव ज्वालामुखी है। जिसमें से निकलने वाली गैस लोगों की जान भी ले सकती है। यहां के लोगों के लिए मास्क पहनना आम बात है। लेकिन बाहर वालों के लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं है।
विलेज ऑफ डॉल्स
जापान में एक ऐसा डरावना गांव है, जहां एक भी इंसान नहीं दिखाई देता है। जब आप इस जगह पर पहुंचेंगे तो आपको यहां पर हर तरफ डॉल्स ही दिखाई देगी। जो हर तरफ फैली हुई है, जिसमें स्कूल में पढ़ते हुए बच्चे या फिर आराम करते हुए बूढ़े लोगों की गुड़िया शामिल हैं। जो एक ऐसा महौल पैदा कर देती हैं, जिसमें आपको डर महसूस होने लगेगा।
स्कल्पचर पार्क
फिनलैंड में मौजूद यह पार्क कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है, क्योंकि यहां आपको 500 से ज्यादा डरावनी मूर्तियां दिख जाएंगी। जिनकी आंखें आपको घूर रही होंगी और इनका मुंह इस तरीके से खुला है, जैसे वो आपको खाना चाहती हैं।
टीम बेबाक