दिल्लीः फिल्म आभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। प्रियंका ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अपने करोडों फैन्स तक अपनी जगह बनाई है। आभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जितनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं उतनी ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। प्रियंका का नाम उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार किया जाता है जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान कायम की है। बता दें प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े फोटोज अपने चाहने वालों के साथ साझा करती रहती हैं, और कई बार इन्हीं फोटोज की वजह से प्रियंका चोपड़ा को opps मोमेंट का शिकार भी होना पड़ता है।
शरीर को छुपाने के लिए बार-बार अपने हैंडबैग का इस्तेमाल कर रही थीं
एक बार पार्टी के दौरान प्रियंका चोपड़ा ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन कर गई थी, जहां पर इन्हें काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था, और इनकी शर्मिंदगी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने ऐसी ड्रेस पहनी थी जिसे छुपाने के लिए यह बार-बार अपने हैंडबैग का इस्तेमाल कर रही थीं। देखने से साफ पता चल रहा था कि प्रियंका इस ड्रेस में बिल्कुल भी सहज महसूस नहीं कर रही हैं। इसके बाद यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई और लोगों ने प्रियंका को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। यह प्रियंका चोपड़ा के साथ पहली बार नहीं हुआ था जब इस तरीके से उन्हें opps मोमेंट का शिकार होना पड़ा हो।
प्रियंका को करना पड़ा ट्रोलिंग का सामना
पिछले दिनों प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पिक्चर डाली थी जिसमें वह बिकनी पहने हुए नजर आ रही हैं, और इस पिक्चर में उनके साथ उनके पति निक जोनस भी दिखाई दे रहे हैं। इस पिक्चर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही लोगों ने प्रियंका के खिलाफ उल्टे सीधे कमेंट करना शुरू कर दिया, और इस बार भी प्रियंका को लोगों के ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। वर्तमान समय की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाड़ेल और मैट्रिक्स 4 की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। इसके अलावा फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्में “जी ले जरा” फिल्म में भी अहम रोल निभाते हुए दिखाई दे सकती हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट जैसी अभिनेत्री भी दिख सकती हैं।
टीम बेबाक