नई दिल्ली: रक्षाबंधन का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता हैं वही देशभर में इस साल रक्षाबंधन का पर्व 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के साथ मनाया जाएगा। वही ज्योतिष के मुताबिक 19 साल बाद राखी पर ऐसा अद्भुत संयोग बन रहा हैं, जब स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन एक साथ पड़ रहा हैं।
बता दें, कि इससे पहले यह संयोग साल 2000 में बना था। इस बार बहनों के लिए अच्छी बात यह हैं कि उन्हें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए किसी खास समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं हैं जिसकी वजह से इस दिन राखी बांधने के लिए पूरा दिन ही खास और शुभ माना जा रहा हैं। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस कामना की पूर्ति के लिए भाई को कैसा रक्षासूत्र बांधना चाहिए। तो आइए जानते हैं।
क्या है शुभ-मुहूर्त?
अभिजित मुहूर्त
दोपहर 12 बजे से 12:50 बजे तक
चौघड़िया मुहूर्त
दोपहर 12:28 बजे से 02:02 बजे तक- चल (जरूरी हो तो)
दोपहर 03:37 बजे से शाम 5:12 बजे तक- अमृत
शाम 6:47 बजे से रात 8:12 बजे तक – लाभ
रक्षासूत्र बांधने का महत्व
भाई की अच्छी शिक्षा और एकाग्रता के लिए नारंगी रंग का रक्षासूत्र बांधे।
भाई के शीघ्र विवाह के लिए ऐसा रक्षासूत्र बांधें जिसमें सफेद रंग के नग लगे हो।
भाई के विवाह संबंधी समस्याओं के लिए पीले रंग का रक्षासूत्र बांधें।
भाई के रोजगार और आर्थिक लाभ के लिए नीले रंग का रक्षासूत्र बांधें।
भाई की नकारात्मक शक्ति और दुर्घटना से रक्षा के लिए लाल रंग का रक्षासूत्र बांधें।
भाई की हर प्रकार से रक्षा के लिए लाल पीले सफेद रंग का मिश्रित रक्षासूत्र बांधें।
ऐसा करने से भाई के जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। वही कार्यों में भी सफलता हासिल होगी।
टीम बेबाक