New Delhi: दिनांक 03 दिसंबर 2022, शनिवार को एकादशी, 05:34 तक है। नक्षत्र: रेवती, 06:16 तक रहेगा। योग: व्यतिपात, 04:35 तक रहेगा। प्रथम करण: वणिजा, 05:33 तक और द्वितीय करण: विष्टि, 05:34 तक रहेगा।
मेष
आज खांसी-जुकाम की समस्या होने की सम्भावना है। सर्दी और ठण्ड से आपको बचना चाहिये। आपको आज काफी थकाऊ यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें। पुराना रोग उभर के सामने आ सकता है। माता के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
वृष
आप लोगों की मदद करने को लेकर काफी प्रसिद्ध हो सकते हैं। आपकी दबी हुई इच्छायें पूर्ण हो सकती हैं। सभी काम तीव्र गति से पूर्ण होंगे। शेयर मार्केट में धन निवेश लाभकारी होगा। परिजनों पर धन खर्च करेंगे। गैरकानूनी कार्यों में रुचि ले सकते हैं।
मिथुन
वैवाहिक सम्बन्धों में थोड़ी अनबन के बाद सब कुछ सामान्य हो जायेगा। मैनेजमेन्ट सम्बन्धी कार्यों के लिये दिन विशेष है। कारोबार में योजनायें बदलनी पड़ सकती हैं। समाजसेवा में आप काफी रुचि लेंगे। स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। पार्टी व पिकनिक के लिये जा सकते हैं।
कर्क
यात्रा में परेशानियाँ होंगी। जॉब में आपके काम की प्रशंसा नहीं होगी। दौड़धूप ज्यादा करने के बाद भी इच्छित परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। उधार में किसी को धन न दें। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है।
सिंह
आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। समय रहते समस्याओं को सुलझाना बेहद जरूरी है। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। व्यर्थ के खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका है।
कन्या
जीवनसाथी की सलाह आपके आत्मबल को बढ़ायेगी। नये लोगों के साथ सम्पर्क विकसित होंगे। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। धन के मामलों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को अधिकारियों की मदद मिलेगी।
तुला
नये लोगों के साथ आपके सम्पर्क बनेंगे। घर में धर्म-कर्म का माहौल रहेगा। आज आप कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करेंगे। पैतृक व्यवसाय में आपको कुछ सुधार करने की आशयकता है। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। बिना विचार करे कोई काम न करें।
वृश्चिक
कमीशन सम्बन्धी कार्यों में धन हानि हो सकती है। शंकालु स्वभाव के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आप छोटी-छोटी बातों को महत्व न दें। बुरे लोगों की संगत से बचें।
धनु
जीवनसाथी से आपकी अपेक्षायें बढ़ सकती हैं। जो कई बार अव्यवहारिक हो सकती है। नये कार्यों की शुरुआत करना उचित नहीं है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को अनजान लोगों से व्यक्त न करें। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी चाहिये।
मकर
राजनीतिक सम्बन्धों के लिये दिन बेहतरीन है। जीवनसाथी के साथ डिनर का आनन्द लेंगे। घर का वातावरण अनुशासित और मर्यादित रहेगा। व्यवसाय में आपको बड़ी उपलब्धियाँ मिलने के योग बन रहे हैं। आप कठिन से कठिन काम को समझदारी व सूझबूझ से सुलझा लेंगे।
कुंभ
अपनी कमियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तकनीकी शिक्षा ले रहे लोगों को पढ़ाई में परेशानी होगी। यात्रा काफी मनोरञ्जक रहने वाली है। गुस्से व उत्तेजना पर नियन्त्रण रखें। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। किसी से ज्यादा अपेक्षा रखना उचित नहीं है।
मीन
साझेदारी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेशी कम्पनियों से जॉब के प्रपोज़ल मिल सकते हैं। कला और खेलकूद में आप काफी रुचि ले सकते हैं। जो भी काम करें उसे पूरे मनोयोग से करें। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। अपने काम पर विश्वास बनाये रखें।
आचार्य पं. श्री विन्ध्येश्वरी प्रसाद अवस्थी
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bebaknews.in किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।