34.1 C
New Delhi
Thursday, September 21, 2023

हरियाणा: सरकार का बड़ा फैसला, अब NDC के लिए लोगों को नहीं खाने पड़ेंगे धक्के

Haryana: NDC के लिए पंचकूला के चक्कर काट रहे लोगों को अब हरियाणा सरकार ने बड़ी राहत दी है। पूरे हरियाणा में अब लोगों को NDC के तीसरे चरण की प्रक्रिया के लिए पंचकूला के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे बल्कि अब सभी नगर निगम में ही NDC की तीसरे चरण की फाइल का काम निपटाया जायेगा। सरकार द्वारा दी गई इस राहत से हरियाणा वासियों का ना सिर्फ समय बचेगा बल्कि किराए के पैसों की भी बचत होगी और उन्हें NDC के लिए अपने शहर से दूर नहीं जाना पड़ेगा।

हरियाणा में NDC की समस्या काफी पुराना मुद्दा रहा है , लेकिन अब हरियाणा सरकार ने सभी प्रदेश वासियों को बड़ी राहत दी है। अब प्रदेशवासियों को NDC के तीसरे चरण की प्रक्रिया के लिए पंचकूला के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

सरकार ने NDC के आखिरी चरण की प्रक्रिया की कमान सभी नगर निगम को सौंपी है। सभी नगर निगम में अब NDC की फाइनल फाइल का काम होगा। इसके बारे में जानकारी देते हुए भाजपा विधायक ने बताया कि लोगों की लम्बे समय से NDC को लेकर परेशानी झेलनी पड़ रही थी, जिसके चलते सभी विधायकों ने लोगों की समस्या को सरकार के सामने रखा। जिसके बाद सरकार ने लोगों को राहत देते हुए यह फैसला लिया है कि लोगों की NDC से जुड़ी समस्या लोकल स्तर पर ही हल होगी, उन्हें अब पंचकूला के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

वहीं, नगर निगम में अब NDC के तीसरे चरण की फाइल का निपटान होगा। जिसके बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि पिछले लंबे समय से चल रही लोगों की समस्या को देखते हुए सरकार ने बड़ी राहत दी है। जिसके चलते अब NDC के तीसरे चरण की प्रक्रिया का काम नगर निगम और नगर परिषद में ही निपटाया जाएगा। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि सरकार के ऑर्डर्स को लेकर थोड़ी क्लैरिफिकेशन आना बाकी है, जिसके लिए उन्होंने उच्च स्तर पर अधिकारीयों को मेल डाल दी है।

NDC के लिए धक्के खा रहे लोगों ने सरकार के इस फैसले से राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि NDC के लिए उन्हें अपना शहर छोड़ बार-बार पंचकूला जाकर परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लेकिन इस फैसले से वो बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि अब उनके NDC से जुड़े काम नगर निगम में ही हो जायेंगे, जिसके लिए वो सरकार का धन्यवाद करते हैं।

NDC के मुद्दे को लेकर सियासत भी पिछले लंबे समय से चली आ रही है। NDC को लेकर जनता के बीच श्रेय लेने की हमेशा से पक्ष-विपक्ष के बीच में होड़ लगी रही है, जिसको लेकर विधायक असीम गोयल ने अपने विरोधियों को बड़ी नसीहत देते हुए कहा कि श्रेय लेना बुरी बात नहीं लेकिन काम करके श्रेय लेना चाहिए।

SHARE
Bebak Newshttp://bebaknews.in
Bebak News is a digital media platform. Here, information about the country and abroad is published as well as news on religious and social subjects.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

114,247FansLike
138FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

SHARE