नई दिल्ली: नोएडा में आज जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो गर्म कपड़े पहने हुए थे, दो दिन से रुक-रुक हो रही बारिश से तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को हुई। वे ठिठुरते हुए स्कूल गए। ऐसे में सबसे ज़्यादा परेशानी सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को हो रही है।
उन्हें स्कूल पहुंचने के लिए जल्दी उठना पड़ता है। इन बच्चों के अलावा, उनके माता-पिता भी परेशानी का सामना कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि स्कूल प्रशासन स्कूल के समय में थोड़ा बदलाव करें।
सुबह बाइक और ई-रिक्शा चलाना काफी कठिन काम हो गया है। सड़कों पर गुजरने वाले बाइक सवार सुबह ठंड से बेहाल दिखे। हवाओं के चलते बृहस्पतिवार को सप्ताह भर का सबसे कम तापमान रहा। बृहस्पतिवार को सुबह हुई तो आसमान साफ था, लेकिन हल्की हवाओं के चलते सिरहन बढ़ गई थी। ठंड के कारण वाहनों और आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्काईमेट वेदर के अनुसार , पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। साथ ही पंजाब एवं राजस्थान में भी बारिश हुई है, इससे आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ने के आसार हैं।
न्यूनतम तापमान में दो दिनों के भीतर लगभग चार डिग्री की गिरावट हुई है। रात में तापमान गिरने पर ठंड और बढ़ जा रही है। नोएडा में बढ़ती ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। दिसंबर की शुरुआत में ही लोगों को कड़ाके की ठंड से रूबरू होना पड़ सकता है। माह के पहले हफ्ते में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचने की उम्मीद है।
टीम बेबाक