New Delhi: दिल्ली में लगातार कोरोना के मामलों में वृद्धि जारी है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में रिकॉर्ड 10,732 नए मामले सामने आए हैं। वायरस की वजह से बेकाबू होते हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कुछ पाबंदियां बढ़ा दी हैं। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कोरोना से बने हालात से निपटने के लिए अस्पतालों में बेडों की संख्या, वैक्सीनेशन और लॉकडाउन पर बात की।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की स्थिति नवंबर से भी चिंताजनक है। उस समय एक दिन में 8 हजार केस आये थे। अब 10 हजार से अधिक केस एक दिन में आ रहे हैं। इसलिए हमें सतर्क रहना है। घर में ज्यादा रहना है, मास्क लगाना है।
उन्होंने कहा कि हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते हैं। मगर केस बढ़ने के चलते हमने कुछ पबांदी लगाई हैं। ये आप लोगों की सुरक्षा के चलते लगाया गया है। अगर अस्पतालों में बेड कम पड़ने लगेंगे तो लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।
सीएम केजरीवाल ने उम्र की सीमा को लेकर पाबंदी हटाने की माग की। कहीं भी टीका लगाने की परमिशन मांगी है। उन्होंने कहा कि इस समय 35 साल से कम वाले ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। इसलिए सभी को टीका लगाने की मंजूरी दी जानी चाहिए।
केजरीवाल ने कहा कि कई अस्पतालों में बेड नहीं मिलने की शिकायत मेरे पास आई है। बेड के लिए हमने पहले ऐप जारी किया था, उस ऐप की मदद से बेड चेक कर अस्पताल जाएं। केजरीवाल ने लोगों से ज्यादा निजी अस्पतालों में भर्ती नहीं होने की अपील की। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में बेड थोड़े कम होते हैं। लोग सरकारी अस्पतालों में जाएं, वो भी तब जब आपको जरूरत हो। इतनी तेजी से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं, हम कोशिश कर रहे हैं कि दिल्ली के लोगों को बेहतरीन इलाज मिले। इसका इंतजाम हम कर रहे हैं।
टीम बेबाक