उत्तराखंड: चमोली जिले के बद्रीनाथ से ग्लेशियर खिसकने की तस्वीर सामने आई है। रोमांच और रोंगटे खड़े कर देने वाली यह तस्वीर बद्रीनाथ के पास बीआरओ कैंप की है। जहां पर खिसकते हुए ग्लेशियर को तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है।
हालांकि इस ग्लेशियर खिसकने से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन इस सीजन पहाड़ी क्षेत्रों में काफी बर्फबारी देखने को मिल रही है। ऐसे में दबाव के कारण और कार्बन की अधिकता के कारण भी लगातार ग्लेशियरों के पिघलने का सिलसिला जारी है। वहीं बद्रीनाथ सहित गोमुख में ग्लेशियर पिघलने की तस्वीरें लगातार सामने आ रही है।
बदरीनाथ धाम के पास ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर ग्लेशियर टूटने के बाद बर्फ की नदी बह रही है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंचनगंगा के पास पहले तो पहाड़ी पर ग्लेशियर टूटा और उसके बाद बर्फ के टुकड़ों ने नदी का रूप ले लिया। जो तेजी से गिरते हुए अलकनंदा नदी में समा गई।
जानकारी हो कि इन दिनों बद्रीनाथ धाम में भारी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से बद्रीनाथ धाम से ग्लेशियर टूटने के साथ-साथ हिमस्खलन की भी तस्वीरें सामने आ रही हैं।
गौरतलब है कि पूर्व में भी 19 दिसंबर को धाम में नर पर्वत से ग्लेशियर टूटने की तस्वीर सामने आई थी। अब ये दूसरे वीडिया बद्रीनाथ धाम से 2 किलोमीटर पहले कंचनगंगा से आया है। जहां नाले में पानी के बदले बर्फ बहती दिख रही है। हालांकि वर्तमान समय में अभी भी बद्रीनाथ धाम में 4 से 5 फीट तक बर्फ जमी है।
टीम बेबाक