Sunday, April 18, 2021
Bebak News
  • होम
  • सियासत
  • देश-विदेश
  • राज्यवार खबरें
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • बिहार
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • तमिलनाडु
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू-कश्मीर
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • असम
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • खेल
  • बोलती तस्वीरें
    • आपकी कविताएं
  • क्राइम
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फैशन
    • मनोरंजन
  • जानकारी
    • कारोबार
    • अजब-गजब
  • धर्म
  • हमारा बिहार
  • होम
  • सियासत
  • देश-विदेश
  • राज्यवार खबरें
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • बिहार
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • तमिलनाडु
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू-कश्मीर
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • असम
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • खेल
  • बोलती तस्वीरें
    • आपकी कविताएं
  • क्राइम
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फैशन
    • मनोरंजन
  • जानकारी
    • कारोबार
    • अजब-गजब
  • धर्म
  • हमारा बिहार
No Result
View All Result
Bebak News
No Result
View All Result

योगी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, कोरोना के 1 भी मरीज मिलने पर 20 घरों का इलाका होगा सील

preety shukla by preety shukla
April 4, 2021
in उत्तर प्रदेश, राज्यवार खबरें
1 min read
0
कोरोना

Uttar Pradesh: देश में कोरोना की दूसरी लहर के चलते हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कई राज्य सरकारों ने नियम सख्त कर दिए हैं। इसी कड़ी में यूपी सरकार ने भी सख्ती बरतते हुए नया गाइडलाइन जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि शहरी इलाकों में कोरोना मरीज मिलने पर इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित होगा। जबकि एक मरीज मिलने पर 20 मकानों का इलाका सील होगा। वहीं, एक से अधिक केस मिलने पर 60 मकानों का इलाका सील कर दिया जाएगा।

नियम के मुताबिक, कंटेनमेंट जोन में लोगों का आवागमन बंद हो जाएगा, वहां के लोगों को 14 दिन तक इसी स्थिति में रहना पड़ेगा। इलाके में सर्विलांस टीम सर्वे और जांच करेंगी। सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अफसरों को आदेश जारी कर दिया गया है।

बहुमंजिला अपार्टमेंट के लिए नियम कुछ अलग होंगे। एक मरीज मिलने पर अपार्टमेंट की उस मंजिल को बंद कर दिया जाएगा। एक से अधिक मरीज मिलने पर ग्रुप हाउसिंग का संबंधित ब्‍लॉक सील होगा। 14 दिनों तक एक भी मरीज न मिलने पर ही कंटेनमेंट जोन समाप्त होगा।

यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि कल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,164 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामले 19738 हैं। संक्रमण से अब तक 8881 लोगों की मौत हुई है। वहीं, प्रदेश में अब तक 3,54,13,966 सैंपल की जांच की गई है। कल 78, 959 सैंपल आरटी-पीसीआऱ जांच के लिए भेजे गए।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को हम लोग लॉटरी भी निकालने जा रहे हैं। 16 जनवरी से 3 अप्रैल के बीच जिन लोगों ने अपनी दोनो डोज ले ली है, हमने उनको वैक्सीनेशन का कार्ड दिया था। उसका काउंटर फाईल हमने रख लिया था, उसमें सीरियल नंबर था। हम उसकी लॉटरी निकालने जा रहे हैं।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि जिन जिलों में ऐसे 25 हजार तक लोग होंगे जिनकी दोनों डोज हो गई, वहां हम लॉटरी निकालकर 4 उपहार देंगे। जिन जिलों में 25-50 हजार तक है उनमें हम 6 उपहार देंगे और उससे ज्यादा वाले में 8 उपहार देंगे।

टीम बेबाक

preety shukla

preety shukla

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Recent Posts

  • 18 अप्रैल का राशिफल: आज आप व्यवसाय या औद्योगिक मामलों में कोई जोखिम न लें April 17, 2021
  • किरण शर्मा का सॉन्ग “मिल” हुआ रिलीज April 16, 2021
  • 17 अप्रैल का राशिफल: आज इन राशिवालों आज सभी काम रहेंगे अपूर्ण April 16, 2021
  • 16 अप्रैल का राशिफल: आज इन राशिवालों के लिए बदलाव हो सकता है अच्छा April 15, 2021
  • 15 अप्रैल का राशिफल: आज धन लाभ की आशा रख सकते हैं April 14, 2021
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

Copyright © 2017-19. BNN Media Production

No Result
View All Result
  • होम
  • सियासत
  • देश-विदेश
  • राज्यवार खबरें
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • बिहार
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • तमिलनाडु
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू-कश्मीर
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • असम
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • खेल
  • बोलती तस्वीरें
    • आपकी कविताएं
  • क्राइम
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फैशन
    • मनोरंजन
  • जानकारी
    • कारोबार
    • अजब-गजब
  • धर्म
  • हमारा बिहार

Copyright © 2017-19. BNN Media Production