नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आई है। मीडिया के साथ इनके फैंस को भी इन सबकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। इस जोड़े ने पहले कैथोलिक रीति-रिवाज से शादी की और फिर इस जोड़े ने बीती रात हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है। खबरों की मानें तो एक रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका जयमाला के समय बेहद भावुक हो गई थी।
शादी में गए मेहमानों ने इस बात का खुलासा किया कि प्रियंका अपनी जयमाल सेरेमनी में बहुत ज्यादा इमोशनल हो गई थी और साथ ही उनकी आंखों से आंसू भी छलक गए थे। लेकिन अपने होने वाली पत्नी की आंखों में आंसू देख कर निक ने उन्हें तुरंत संभाला और कुछ ही पल में भी दुबारा से उनके चेहरे पर मुस्कान ले आए।
प्रियंका ने शादी के दौरान किया अपने पिता को मिस
कई रिपोर्टों का कहना है कि प्रियंका ने इस दौरान अपने पिता को खूब मिस किया। जिसकी वजह से उनकी आंखों से आंसू बहने लगे थे। हिंदू रीति रिवाज से हुई ये शादी कल शाम 7:30 बजे तक हो चुकी थी। पूजा के बाद निक और प्रियंका की मौली सेरेमनी भी हुई जिसमें इन दोनों की कलाइयों में धागा बांधा गया। वहीं प्रियंका के भाई सिद्धार्थ ने निक और उनके सभी परिवार वालों को हिंदू रिति रिवाज में होने वाली हर रस्म के बारे में बहुत अच्छे से समझाया। इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि प्रियंका का कन्यादान परिणीति के माता पिता ने किया है।
अभी कुछ समय पहले यह जोड़ी एयर स्पॉट हुई. जहां पर प्रियंका की मांग में सिंदूर उनकी सुंदरता को और चार चांद लगा रहा था.अब देखना यह है कि आने वाले समय में निक और प्रियंका की शादी हॉलीवुड और बॉलीवुड पर अपना क्या प्रभाव डालती है।
टीम बेबाक