Thursday, January 21, 2021
Bebak News
  • होम
  • सियासत
  • देश-विदेश
  • राज्यवार खबरें
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • बिहार
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • तमिलनाडु
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू-कश्मीर
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • असम
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • खेल
  • बोलती तस्वीरें
    • आपकी कविताएं
  • क्राइम
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फैशन
    • मनोरंजन
  • जानकारी
    • कारोबार
    • अजब-गजब
  • धर्म
  • हमारा बिहार
  • होम
  • सियासत
  • देश-विदेश
  • राज्यवार खबरें
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • बिहार
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • तमिलनाडु
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू-कश्मीर
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • असम
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • खेल
  • बोलती तस्वीरें
    • आपकी कविताएं
  • क्राइम
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फैशन
    • मनोरंजन
  • जानकारी
    • कारोबार
    • अजब-गजब
  • धर्म
  • हमारा बिहार
No Result
View All Result
Bebak News
No Result
View All Result

मसाला किंग MDH के महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में निधन

preety shukla by preety shukla
December 2, 2020
in देश-विदेश
1 min read
0
धर्मपाल गुलाटी

New Delhi: मसाला किंग के नाम से मशहूर एमडीएच (MDH) के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का आज सुबह निधन हो गया। वह 98 साल के थे। बताया जा रहा है कि धर्मपाल गुलाटी ने दिल्ली के माता चंदन देवी हॉस्पिटल में 3 दिसंबर को सुबह 5.38 बजे आखिरी सांस ली। कोरोना से ठीक होने के बाद हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ। व्यापार और उद्योग में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए पिछले साल उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मभूषण से नवाजा था।

महाशय धर्मपाल गुलाटी (Dharampal Gulati) का जन्म 27 मार्च 1923 में पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था और यहीं से उनके मसाले के कारोबार की नींव पड़ी थी। 1947 में देश विभाजन के बाद वह भारत आ गए। तब उनके पास महज 1,500 रुपये थे। भारत आकर उन्होंने परिवार के भरण-पोषण के लिए तांगा चलाना शुरू किया। फिर जल्द ही उनके परिवार के पास इतनी संपत्ति जमा हो गई कि दिल्ली के करोल बाग स्थित अजमल खां रोड पर मसाले की एक दुकान खोली जा सके। कंपनी की शुरुआत शहर में एक छोटे से दुकान से हुई, जिसे उनके पिता ने विभाजन से पहले शुरू किया था।

इस दुकान से मसाले का कारोबार धीरे-धीरे इतना फैलता गया कि आज उनकी भारत और दुबई में मसाले की 18 फैक्ट्रियां हैं। इन फैक्ट्रियों में तैयार एमडीएच मसाले दुनियाभर में पहुंचते हैं। एमडीएच के 62 प्रॉडक्ट्स हैं। कंपनी उत्तरी भारत के 80 प्रतिशत बाजार पर कब्जे का दावा करती है। धरमपाल गुलाटी अपने उत्पादों का ऐड खुद ही करते थे। अक्सर आपने उन्हें टीवी पर अपने मसालों के बारे में बताते देखा होगा। उन्हें दुनिया का सबसे उम्रदराज ऐड स्टार माना जाता था।

Dharm Pal ji was very inspiring personality. He dedicated his life for the society. God bless his soul. https://t.co/gORaAi3nD9

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 3, 2020

कारोबार और फूड प्रोसेसिंग में योगदान के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पिछले साल महाशय धर्मपाल को पद्मविभूषण से सम्मानित किया था।

India's most inspiring entrepreneur,
MDH owner Dharm Pal Mahashay passed away this morning.
I have never met such an inspiring and lively soul. May his soul rest in peace. pic.twitter.com/SOdiqFyJvX

— Manish Sisodia (@msisodia) December 3, 2020

महाशय धर्मपाल गुलाटी के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया ने भी ट्ववीट किया।

धरमपाल गुलाटी कक्षा पांचवीं तक पढ़े थे। आगे की पढ़ाई के लिए वह स्कूल नहीं गए। उन्होंने भले ही किताबी शिक्षा अधिक ना ली हो, लेकिन कारोबार में बड़े-बड़े दिग्गज उनका लोहा मानते थे। यूरोमॉनिटर के मुताबिक, धरमपाल गुलाटी एफएमसीजी सेक्टर के सबसे ज्यादा कमाई वाले सीईओ थे। सूत्रों ने बताया कि 2018 में 25 करोड़ रुपये इन-हैंड सैलरी मिली थी। गुलाटी अपनी सैलरी का करीब 90 फीसदी हिस्सा दान कर देते थे। वह 20 स्कूल और 1 हॉस्पिटल भी चला रहे थे।

टीम बेबाक

preety shukla

preety shukla

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Recent Posts

  • क्या सार्वजनिक जगहों और सरकारी भवनों पर भी होता है वास्तु दोष का असर? January 20, 2021
  • 21 जनवरी का राशिफल: आज इन जातकों का शारीरिक स्वास्थ्य रहेगा खराब January 20, 2021
  • 20 जनवरी का राशिफल: आज इन राशिवालों को जिम्मेदारियों का होगा एहसास January 19, 2021
  • जीवन में कैसे मिलेगी आत्म संतुष्टि ? जानें योग गुरु पंकज शर्मा से January 18, 2021
  • 19 जनवरी का राशिफल: इन जातकों को भाग्य वृद्धि के अवसर मिलेंगे January 18, 2021
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

Copyright © 2017-19. BNN Media Production

No Result
View All Result
  • होम
  • सियासत
  • देश-विदेश
  • राज्यवार खबरें
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • बिहार
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • तमिलनाडु
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू-कश्मीर
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • असम
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • खेल
  • बोलती तस्वीरें
    • आपकी कविताएं
  • क्राइम
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फैशन
    • मनोरंजन
  • जानकारी
    • कारोबार
    • अजब-गजब
  • धर्म
  • हमारा बिहार

Copyright © 2017-19. BNN Media Production